कोरोना वायरस: राजस्थान में 6 नए पॉजिटिव केस आए सामने, देश में 258 पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर पूरा विश्व झेल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी आई है। राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 5 केस भीलवाड़ा और एक जयपुर में सामने आया है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस के कारण देश में चार लोगों की मौत हो गई है।

6 new cases of coronavirus in Rajasthan, totol reached 258 in India

भारत में सामने आए कुल संक्रमित मरीजों में 23 ठीक हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं जहां, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गई है। जबकि यूपी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के 23 केस सामने आए हैं। कोरोना वायरस के मद्देनजर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 35 लाख मजदूरों को 1-1 हजार रु का भत्ता दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार के पास खाने-पीने और जरूरी चीजों का पर्याप्त स्टॉक है। कोरोना वायरस के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। वहीं, भारतीय रेलवे ने 21 मार्च रात 12 बजे से 22 मार्च रात 10 बजे के बीच सभी ट्रेनों के संचालन को रोक दिया है। जिन ट्रेनों का संचालन 21 मार्च रात 12 बजे से 22 मार्च रात 10 बजे की बीच होना है, उन्हें रोक दिया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Maharashtra में 63 मरीज Positive,Nagpur Police की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि, रेलवे की ओर से साफ किया गया है कि जो ट्रेनें पहले से रास्ते में हैं, उनका संचालन जारी रहेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच देश में मास्क और हैंड सैनिटाइजर की डिमांड भी काफी बढ़ गई है, जिसके बाद कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। मास्क और हैंड सैनिटाइजर कई गुनी अधिक कीमत में मिल रहे हैं, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने मास्क और हैंड सैनिटाइजर की कीमत तय कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+