कभी अफरीदी को अपना महबूब कहने वाली अर्शी खान ने 6 महीने में ही छोड़ी राजनीति, क्यों?
नई दिल्ली। पाक क्रिकेट शाहिद अफरीदी को अपना महबूब कह कर दोनों देशों में जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाली अर्शी खान एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह है उनका मात्र 6 महीने में ही राजनीति को अलविदा कह देना, जिसके बाद वो लगातार मीडिया में छाई हुईं हैं, गौरतलब है कि इस साल फरवरी में ही अर्शी ने ऐलान किया था कि वे भारतीय नेशनल कांग्रेस ज्वाइन कर रही हैं, लेकिन पार्टी जॉइन करने के 6 महीने बाद अर्शी ने राजनीति को छोड़ने का फैसला किया है।

अर्शी खान ने 6 महीने में ही छोड़ी राजनीति...
आपको बता दें कि अर्शी ने इस बारे में ट्विटर पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बढ़ते हुए काम को देखते हुए मेरे लिए राजनीति में योगदान देना बहुत मुश्किल हो गया है, मैं भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देती हूं।
अर्शी ने बताया ये कारण
अर्शी ने आगे लिखा है कि मैं पार्टी को मुझमें विश्वास करने और समाज की देखभाल करने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, मैं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक की तरह हमेशा इन बातों सपोर्ट करती रहूंगी, मेरी फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन में की गई कमिटमेंट्स के अलावा मेरे इस्तीफा देने का और कोई कारण नहीं है, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया, ढेर सारे प्यार के साथ अर्शी।

तेज प्रताप के साथ हुई थी तस्वीर वायरल
कुछ वक्त पहले अर्शी खान और राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी, जिसके बारे में अर्शी खान ने खुद कहा था कि उन्होंने 30 मार्च 2019 को तेज प्रताप से मुलाकात की थी, सबकी अपनी पर्सनल लाइफ होती है और उनकी भी है, मेरी भी है, वो और तेज अच्छे दोस्त हैं और दोस्त से मिलने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने मीडिया में और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है, हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि तेज ने उन्हें भगवत गीता की किताब गिफ्ट की है।

अर्शी खान ने शाहिद अफरीदी को बताया था अपना प्रेमी
बताते चलें कि ये वो ही विवादित बाला अर्शी खान हैं, जो कि कुछ वक्त पहले इसलिए सुर्खियों में थीं क्योंकि इन्होंने खुद को पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर रह चुके शाहिद अफरीदी की प्रेमिका कहा था, इन्होंने मीडिया में बयान दिया था कि अफरीदी ने उनसे शादी करने का वादा किया था और वो अफरीदी के बच्चे की मां भी बनने वाली थीं लेकिन किसी काऱणवश उनका गर्भपात हो गया था। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ही जगह इस खबर ने हंगामा पैदा कर दिया था।
अफरीदी ने इंडियन मीडिया को कोसा था
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अफरीदी ने इस बात के लिए अर्शी समेत पूरी इंडियन मीडिया को कोसा था, उन्होंने कहा था कि कुछ भारतीय मीडिया तंत्र जानबूझकर उनका नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके निजी संबंधों को दूसरे ही आकार-रूप में बेच रहे हैं, अफरीदी के इस रिएक्शन पर भी काफी बवाल मचा था।
अर्शी ने जताया था अफसोस
हालांकि बवाल मचने के बाद अर्शी खान बिग बॉस 11 में हिस्सा बनी थीं, जिसमें उन्होंने अपनी इस बात पर अफसोस जाहिर किया था लेकिन कहा था अफरीदी हमेशा उनके महबूब रहेंगे, उनके बड़े एहसान हैं उन पर।












Click it and Unblock the Notifications