गोवा: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं विदेशी लड़िकयां पुलिस के चंगुल से फरार
पणजी। गोवा की राजधानी में सेक्स रैकेट से मुक्त कराई गईं 9 महिलाएं सोमवार रात प्रोटेक्टिव होम से फरार हो गईं। बाद में पुलिस ने कुछ ही घंटों में उनमें से तीन को हिरासत में ले लिया। ये महिलाएं तुर्कमेनिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मुंबई और दिल्ली से हैं।

पुलिस के मुताबिक, फरार महिलाओं में से चार बांग्लादेश की हैं, बाकी दो उज्बेकिस्तान और नेपाल की हैं। ये महिलाएं शाम करीब साढ़े बजे तब भागीं जब प्रोटेक्टिव होम की एक महिला एस्कॉर्ट उन्हें खाने के लिए बुलाने गई।
स्टाफ को धक्का देकर गिराया और...
ओल्ड गोवा पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा सिनारी ने कहा कि सिर्फ चार लड़कियां ही खाने के लिए गईं, बाकि पांच कमरे में ही रहीं। जब स्टाफ की एक महिला उन्हें दोबारा बुलाने गई तो उन्होंने उसे धक्का देकर गिरा दिया और रस्सी से बांध दिया।
महिला पुलिसकर्मी को भी बांधा
वहां तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने आवाज सुनी तो वह कमरे में पहुंची लेकिन उन लोगों ने उसे भी बांध दिया। उन्होंने गेट की चाभी छीनी और वहां से फरार हो गईं. इस दौरान खाने गईं चार लड़कियों ने उनको भागते देखा तो वे भी उनके साथ भाग गईं।












Click it and Unblock the Notifications