2022 के शुरुआत में सबसे पहले इन शहरों में पहुंचेगी 5जी सर्विस, फर्राटेदार चलेगा इंटरनेट
नई दिल्ली, दिसंबर 27। 5जी नेटवर्क के इंतजार में बैठे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने सोमवार को ऐलान कर दिया कि 2022 के शुरुआत में देश के राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे समेत कई मेट्रो सिटीज में 5जी सर्विस शुरू कर दी जाएगी। दूरसंचार विभाग ने बताया कि 2022 में देश के बड़े शहरों में 5जी नेटवर्क को शुरू कर दिया जाएगा।

मार्च-अप्रैल 2022 में स्पेक्ट्रम की नीलामी संभव
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सरकार अगले साल मार्च-अप्रैल में 5जी नेटवर्क के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी आयोजित करने पर विचार कर रही है। दूरसंचार विभाग ने इसी साल सितंबर में रिजर्व प्राइस, बैंड प्लान, ब्लॉक साइज, स्पेक्ट्रम के quantum के संबंध में स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए रेगुलेटर TRAI से सिफारिशें मांगी थी। ट्राई ने अपनी ओर से इस मुद्दे पर इंडस्ट्री के हितधारकों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
टेलिकॉम कंपनियों ने इन शहरों में लगाई हैं टेस्टिंग साइट
आपको बता दें कि 5जी सेवाओं के शुरू करने के संबंध में टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनियों भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया- ने दिल्ली, गुरुग्राम, बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधी नगर शहर में 5जी टेस्टिंग साइट स्थापित की हैं। आपको बता दें कि देश की मेट्रो सिटीज में ये सेवा को सबसे पहले शुरू किया जाएगा। हालांकि इसके लिए एक्सपर्ट ने संबंधित नियामक मोर्चे पर स्पष्टता की आवश्यकता की ओर इशारा किया है।
एक्सपर्ट ने स्पेक्ट्रम को सस्ता करने की उठाई मांग
एरिक्सन में एशिया पैसिफिक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मैग्नस इवरब्रिंग ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि 5जी सर्विस को शुरू करने से पहले नियामक की तरफ से मिलने वाली मंजूरी अहम है। यह स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने और उसे उचित और उचित शर्तों पर उपलब्ध कराने के लिए लाइसेंस दे रहा है। यह वास्तव में क्या है यह प्रत्येक देश द्वारा निर्धारित किया जाना है। स्पेक्ट्रम की कीमतें बहुत महंगी हैं या नहीं, इस पर चर्चा हुई है। और मुझे लगता है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कई चीजें की जा सकती हैं। इवरब्रिंग ने स्पेक्ट्रम को सस्ता करने की वकालत की है।












Click it and Unblock the Notifications