चक्रवात निसर्ग की चपेट में आया 58 वर्षीय शख्स, बिजली का खंभा गिरने से मौत
मुंबई। चक्रवाती तूफान निसर्ग ने आज (बुधवार) महाराष्ट्र के कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई। समुद्री चक्रवात महाराष्ट्र के तटीय शहर अलीबाग से टकराया, इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटा थी। तेज हवा के साथ कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई। निसर्ग के चलते कई घरों को छत हवा में उड़ गए, पेड़ जमीन से उखड़ गए और बिजली के खंबे भी अपनी जमीन पर नजर आए। तूफान की वजह से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगढ़ के अलीबाग इलाके में आज बिजली का खंभा गिरने से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने इस मामले की जानकारी दी है। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि शख्स पर बिजली का खंबा नहीं बल्कि ट्रांसफार्मर गिर गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि लैंडफॉल करने के बाद से निसर्ग लगातार कमजोर हो रहा है। अब ये एक तूफान है जिसकी गति 65-70किमी प्रति घंटा है। अगले तीन घंटे में ये एक गहरे डिप्रेशन में बदलेगा और 6घंटों में एक डिप्रेशन में, ये नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट मध्य महाराष्ट्र की तरफ जा रहा है और अभी पुणे में केंद्रित है। कल तक ये एक कमजोर डिप्रेशन की तरह साउथ मध्य प्रदेश की तरफ गति करेगा जोकि एक अच्छी खबर है।
Recommended Video
बता दें कि मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात में अब मध्यम से कम बारिश रहेगी, दो दिन तक गुजरात और सौराष्ट्र के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तट के करीब आते आते तूफान कमजोर पड़ गया जो अब और शांत हो रहा है। हालांकि इसके बावजूद भी चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है, कई इलाकों में सड़कों पर पेड गिरे नजर आए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि जिस तरह से अम्फान प्रभावित क्षेत्रों की मदद माननीय प्रधानमंत्री जी ने की थी उसी तरह अगर महाराष्ट्र में ज्यादा नुकसान होता है तो भारत सरकार की तरफ से मदद मिलनी चाहिए। राज्य सरकार की जिम्मेदारी भी बनती है कि वो लोगों की मदद करें।
यह भी पढ़ें: निसर्ग साइक्लोन की वजह से महाराष्ट्र के रायगढ़ में कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बाधित












Click it and Unblock the Notifications