निसर्ग साइक्लोन की वजह से महाराष्ट्र के रायगढ़ में कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बाधित

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सहित पश्चिम भारत इस समय निसर्ग साइक्लोन से जूझ रहा है। पहले से ही महाराष्ट्र की कोरोना वायरस ने पूरी तरह से कमर तोड़ रखी है, ऐसे में यह साइक्लोन प्रदेश के लोगों के लिए और भी बड़ा संकट लेकर आया है। इस साइक्लोन की वजह से प्रदेश की तमाम सेवाएं बाधित हैं। रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क की सेवाएं बाधित हैं। यहां की डीएम निधि चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में साइक्लोन की वजह से कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की सेवाएं बाधित हैं।

Recommended Video

    Cyclone Nisarga: Maharashtra में कमजोर पड़ा, Gujarat की ओर बढ़ा खतरा, NDRF alert | वनइंडिया हिंदी
    cyclone

    बता दें कि पश्चिम भारत के महाराष्ट्र और गुजरात के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान निसर्ग ने अपना रास्ता बदल लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अपने पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए कहा कि चक्रवात निसर्ग अब मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में तट से टकराएगा। बता दें कि इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि चक्रवात निसर्ग के दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अलीबाग के काफी करीब होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि चक्रवात निसर्ग के तट से टकराने पर भयानक परिणाम हो सकते हैं। तूफान लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल करेगा। तूफान के अलीबाग के दक्षिण में लैंडफॉल करने की संभावना ज्यादा है।

    रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पड़ोसी क्षेत्रों में व्यापक क्षति की उम्मीद की जा सकती है। सुनीता देवी ने बताया कि तूफान तूफान की 'आंख' के रूप में जाना जाने वाला तूफान का मध्य भाग का व्यास पिछले एक घंटे में कम हो गया है, वर्तमान में लगभग 65 किमी है। हवा की गति भी 85-95 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 90-100 किमी प्रति घंटा हो गई है और इसके 110 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है। जैसे-जैसे तूफान और करीब आएगा हवा की रफ्तार बढ़ कर 120 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। तूफान को और भयानक बनाने में समुद्री सतह का तापमान और कम दबाव की हवा मदद कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+