'सितंबर तक 58% भारतीय हो सकते हैं संक्रमित', पंजाब सीएम के दावे को PGI चंडीगढ़ ने बताया गलत

नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहा है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि जल्द से जल्द यह संक्रमण खत्म होगा और लॉकडाउन के बाद वो खुली हवा में सांस ले सकते हैं। लेकिन इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के हवाले से दावा किया कि कोरोना वायरस सितंबर माह के दूसरे हफ्ते के आसपास अपने शीर्ष पर होगा, उस वक्त 58 फीसदी आबादी इससे संक्रमित हो सकती है। सीएम अमरिंदर सिंह के इस दावे को अब स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ ने गलत बता दिया है।

58 percent Indians can be infected by September claims Punjab CM claim as PGI Chandigarh wrong

शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ के पीआरओ ने मीडिया को स्पष्ट करते हुए कहा कि PGI चंडीगढ़ को इस बात की जानकारी नहीं है कि डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के किसी भी विशेषज्ञ या संकाय सदस्य ने COVID19 कोई भी अध्ययन किया है कि COVID19 सितंबर के मध्य तक चरम पर हो सकता है और देश की 58% जनसंख्या को संक्रमित कर सकता है।

सीएम अमरिंदर सिंह ने क्या कहा था ?
अमरिंदर सिंह ने बताया कि मुझे जो आंकड़ा भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने दिया है उनका कहा है कि 80-85 फीसदी पंजाब की आबादी इस वायरस से संक्रमित हो सकती है। अगर यह आंकड़े सही हैं तो यह बहुत ही भयावह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सिर्फ एक बात कोविड-19 के समय जो अच्छी हुई है वह बताना चाहता हूं, इस दौरान ड्रग्स सप्लाई करने वालों की चेन को हमने तोड़ दिया है, हमने टास्क फोर्स का गठन किया है, जो इसके काम कर रही है।

पंजाब में 1 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 1 मई तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। बता दें कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक के लिए ही लॉकडाउन का ऐलान किया है, लेकिन पंजाब और ओडिशा की सरकार ने इस लॉकडाउन को पूरे अप्रैल तक लागू करने का फैसला लिया है। इससे पहले कई मुख्यमंत्रियों ने पीएम के साथ हुई बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का पीएम को सुझाव दिया था।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से पंजाब के किसानों को मिलेगी राहत, 15 अप्रैल से गेहूं की कटाई शुरू होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+