डीलर्स एसोसिएशन ने किया हड़ताल का ऐलान, 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे देश के 54000 पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप डीलर्स का हड़ताल का ऐलान, 24 घंटे तक बंद रहेंगे देश के 54000 पेट्रोल पंप

नई दिल्ली। देशभर के 54, 000 पेट्रोल पंप 13 अक्टूबर को 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कई अलग-अलग मांगों को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा है कि 13 अक्टूबर को 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर तेल कंपनियों से उचित जवाब नहीं मिलता है तो 27 अक्टूबर से सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

54000 petrol pumps across India to go on strike on 13th October

अजय बंसल ने बताया है कि हमारी मांगे डीलर मार्जिन्स और कमीशन को लेकर है, जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। साथ ही उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग भी रखी है। इससे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज कम-ज्यादा होने को लेकर भी डीलरों ने हड़ताल की थी।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (एफएआईपीटी) ने 16 जून को 'नो परचेज, नो सेल' का आह्वान किया था, जिसे दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया था। पेट्रोलियम डीलर्स के पास एक स्वतंत्र सिस्टम है जो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के दामों में बदलाव को देखती है। डीलर्स की एक मुख्य मांग यह है कि हर रोज दाम बदलने की वजह से आधी रात को उनको सेल रोकनी पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+