इलाज के लिए भारत आना चाहती है 500 Kg की ये महिला, ये आ रही बड़ी समस्या

500 किलोग्राम वजन की इमान अहमद को कायरो स्थित अपने घर से बाहर निकले ही करीब 25 साल हो गए हैं। वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भारत आना चाहती हैं, लेकिन ये किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद भारत में अपना इलाज कराना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने वीजा अप्लाई किया लेकिन उसे रिजेक्ट कर दिया गया। बाद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दखल के बाद उन्हें वीजा जारी किया गया।

iman ahmed

सुषमा स्वराज के दखल के बाद मिला वीजा

एजिप्ट की रहने वाली 36 वर्षीय इमान अहमद को भले ही मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भारत आने का वीजा जारी किया जा चुका हो, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर वो भारत पहुंचेंगी कैसे?

500 किलोग्राम वजन वाली इमान अहमद को कायरो स्थित अपने घर से बाहर निकले ही करीब 25 साल हो गए हैं। वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भारत आना चाहती हैं, लेकिन उनके वजन को देखते हुए ये किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि कायरो के लिए भारत से सीधी फ्लाइट नहीं है। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक प्राइवेट कैरियर्स ने इस मामले में अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

भारी वजन के चलते भारत लाने में आ रही बाधा

कोई भी एयरलाइन इमान अहमद के लिए चार्टर प्लेन भेजने को तैयार नहीं है, जब तक की उसे मोडिफाई नहीं कराया जाए। जेट एयरवेज ने पहले ही इस मामले से खुद को अलग कर लिया है।

जेट एयरवेज का कहना है कि हम 136 किलोग्राम से कम वजन वाले मरीजों को फ्लाइट की सुविधा देते हैं। 136 किलोग्राम से ज्यादा वजन के मरीजों को हम स्ट्रेचर सर्विस नहीं देते हैं।

राष्ट्रीय कैरियर की बात करें तो उनके लिए इस मामले में कोई आधिकारिक गाइडलाइन नहीं है। हालांकि इमान अहमद के मामले में यहां भी कई तरह की समस्याएं हैं।

मुंबई में होना इमान अहमद का ऑपरेशन

एयरइंडिया की ओर से बताया गया कि उनकी कोई फ्लाइट अफ्रीका के लिए फिलहाल नहीं है। जर्मनी का फ्रैंकफर्ट सबसे करीब एयरपोर्ट है। हालांकि एयरइंडिया की चेयरमैन अश्वनि लोहानी ने कहा कि हम कोशिश करेंगे की इमान अहमद को फ्लाइट मुहैया कराई जा सके।

इस मामले में सैफी अस्पताल से जुड़े डॉ. मुफ्फजल लकड़ावाला ने बताया कि हमने कई एयर एंबुलेंस से बात करने की कोशिश की लेकिन उनके अनुरोध पर किसी ने भी सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं दिया है। बता दें कि सैफी अस्पताल में ही इमान अहमद का इलाज होना है।

डॉक्टर लकड़ावाला ने बताया कि इमान अहमद का परिवार चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं है। हम उन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए फंड जुटाने की कवायद में जुटे हुए हैं।

25 साल से अपने घर से बाहर नहीं निकली है इमान अहमद

बता दें कि इमान अहमद के वीजा की अपील को भारत सरकार की ओर से ठुकराए जाने के बाद डॉक्टर लकड़ावाला ने ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके मामले जानकारी दी थी।

उनके ट्वीट के तुरंत बाद ही सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट किया और कहा कि इस मामले को मेरे सामने लाने के लिए धन्यवाद। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। बाद में भारत सरकार की ओर से इमान अहमद को वीजा जारी कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+