नाइट शिफ्ट कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरी बुलेरो पलटी, 5 लोगों की मौत, 15 घायल
हैदराबाद। तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिला में सोमवार को एक ओवरलोड कार पलट गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए और मारे गए लोग अधिकतर कॉटन फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर थे। जो नाइट ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थे।

धुरुर-गोनुपडु रोड पर प्रर्चला के निकट दुर्घटना तब हुई जब मजदूर बोलेरो में अपने गांव चिन्नापूडू लौट रहे थे। घायलों को गडवाल के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में क्षमता से अधिक लोगों को भरकर ले जाया जा रहा था। तेजगति से चला रहे वाहन चालक को अचानक नींद आ गई जिससे गाड़ी सड़क से खेत में जा गिरी। पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि मिल ने 20 मजूदरों पर एक गाड़ी का व्यवस्था की हुई है। जिसके चलते हुए यह बड़ा हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications