Delhi: 26 जनवरी से पहले पांच लग्जरी कारों की चोरी, एक्शन में पुलिस
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से महज कुछ दिन पहले देश की राजधानी से पांच लग्जरी कारें गायब हो गई हैं। यह सभी कारें नांगलोई इलाके में स्थित वर्कशॉप से लापता हुई हैं। गौर करने वाली बात यह है कि लापता हुई कारों में एक कार रक्षा मंत्रालय की भी है। इस घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी सेजू कुरुविला ने बताया कि यह सभी कारें वर्कशॉप से चोरी हुई हैं, इस मामले में निहाल विहार पुलिस स्टेशशन में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कारों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है जो इसकी जांच में जुटी हैं।

कई कारें चोरी
चोरों ने जिन कारों को वर्कशॉप से उड़ाया है उसमे वॉक्सवैगन पोलो, फोर्स गुरखा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, मित्सुबिशी पजेरो और हॉडा अमेज शामिल हैं। यह घटना बुधवार की सुबह की है, जब चोरों ने शिव राम पार्क कॉलोनी स्थित वर्कशॉप से कारों को उड़ा लिया। शिकायतकर्दा प्रवीण कुमार जोकि इस वर्कशॉप को चलाते हैं का कहना है कि यह सभी कारें वर्कशॉप के अंदर रिपेयर होने के लिए आई थीं, लेकिन चोरों ने वर्कशॉप के भीतर से इन कारों को चुरा लिया है।
देर रात गायब हुई कारें
कुमार ने बताया कि वर्कशॉप शाम 7 बजे तक खुला रहता है, मुख्य गेट की दो चाभियां हैं, जिसमे से एक चाभी काम करने वाले लेबरों के पास रहती है। फोर्स गुटखा कार को दिल्ली के कैंटोनमेंट इलाके से मंगलवार को लाया गया था, इसमे पेंट का कुछ काम किया जाना था। उन्होंने बताया कि वह शाम को 7.30 बजे चले गए थे, लेकिन काम देर रात 10.30 बजे तक चलता रहा था। अगली सुबह जब मैं वर्कशॉप पहुंचा तो पांच कारें वर्कशॉप से लापता थीं।
रक्षामंत्रालय के अधिकारी के बेटे की कार
प्रवीण कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद जांच में पता चला कि फोर्स गुरखा कार रक्षा मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी के बेटे की है। कार के मालिक अरुण मान ने बताया कि उनके पिता अनिल मान रक्षा मंत्रालय में सुप्रिटेंडेंट हैं। सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल में दिख रहा है कि चोर कार को चलाकर ले जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि ये चोर कार लेकर कहां फरार हो गए हैं।
तलाश जारी
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कारो को लेकर जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है और चोरों की पहचान की जा रही है। पास की यूनिट को भी अलर्ट कर दिया गया है और कार की जानकारी को साझा किया गया है जिससे कि जल्द से जल्द कार के साथ चोरों को गिरफ्तार किया जा सके।
इसे भी पढ़ें- मौसम के मिजाज में आई गर्माहट, दो दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान












Click it and Unblock the Notifications