सांप के शक में कूड़े के ढेर में लगा दी आग, जलकर मर गए तेंदुए के 4 बच्चे
नई दिल्ली। बुधवार सुबह पूणे जिले के अंबेगांव तालुका से दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल यहां तेंदुए के 5 बच्चों की जलने से मौत हो गई। वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए के बच्चे तब मारे गए जब एक किसान ने कूड़े के ढेर में सांप के होने के शक में आग लगा दी। गन्ने की कटाई से पहले किसान अकसर कूड़ा जला देते हैं।

वन अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि तेंदुओं की मां उन्हें खेतों में छोड़कर खाने की तलाश में निकली हो।
अंबेगांव के रेंज फारेस्ट ऑफिसर प्रवजोत पाल्वे ने कहा कि रात को पैट्रोलिंग के लिए आदमी तैनात कर दिए गए हैं क्योंकि मादा तेंदुआ लौटने पर बच्चों को वहां न पाकर हिंसक हो सकती है। खेतों में काम करने वाले वापस जाने से डर रहे हैं कि कहीं मादा तेंदुआ वहां पहुंचकर उनपर हमला न कर दे।
अधिकारी ने कहा कि जंगलों के कम होने के चलते तेंदुओं को अकसर गन्ने के खेतों में आते देखा गया है। तेंदुए अकसर अपने बच्चों को खेतों में जन्म देते हैं और बड़ा हो जाने पर उन्हें छोड़ देते हैं। इससे पहले इसी साल मार्च में दो तेंदुओं के बच्चों को गन्ने के खेतों से बचाकर निकाला गया था।
यह भी पढ़ें- विधायक के खेतों में आ घुसा तेंदुआ, काबू करने के लिए वनकर्मियों ने सामने किया बछड़ा












Click it and Unblock the Notifications