नाइजीरिया : समुद्री लुटेरों ने 5 भारतीय नाविकों का किया अपहरण, सुषमा स्वराज ने दिया मदद का भरोसा
नई दिल्ली। पांच भारतीय नाविकों का नाइजीरिया में समुद्री डाकूओं द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इस बात का खुलासा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट में किया है। सुषमा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय राजदूत अभय ठाकुर से अपहृत नाविकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए नाइजीरियाई सरकार के साथ मामला उठाने के लिए कहा है। सरकार नाविकों की रिहाई के हर संभव कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पांचों नाविक दो हफ्ते से ज्यादा समय से समुद्री लुटेरों के कब्जे में हैं। पीड़ितों के परिवार के मुताबिक वे लोग बीते कई दिनों से नाविकों से संपर्क नहीं कर पाए हैं। नाइजीरिया में बोनी आउटर लंगर में जहाज समेत पांच भारतीय नाविकों के अपहरण को 16 दिन हो गए हैं। एक अपहृत नाविक सुदीप कुमार चौधरी की पत्नी भाग्यश्री दास ने सुषमा स्वराज से अपील की थी कि उनके पति का MT APECUS (IMO 733810) जहाज से अपहरण हो गया है।
हरियाणा के रोहतक के रहने वाले अंकित के परिजनों का कहना है कि, उसकी विधवा मां को अभी तक उसके अंकित के अपहरण के बारे में नहीं बताया गया है क्योंकि उनको डर है ये खबर सुनने के बाद उनको सदमा ना लग जाए। अन्य नाविकों के परिजन लगातार सरकार औऱ शिप कंपनी से गुहार लगा रहे हैं कि, उन्हें जल्द से जल्द रिहा कराएं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications