गुजरात: ट्रक-ऑटो में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके पर ही मौत
नई दिल्ली। गुजरात के खेड़ा जिले में महुधा-कथलाल मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक और ऑटो में जबरदस्त चक्कर हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन को छोड़कर वहां से फरार हो गया।

टक्कर कितनी जबरदस्त थी ये तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार चार यात्री और उसके चालक की मौत हो गई। सभी यात्री खेड़ा जिले के महुधा कस्बे के निकट के एक गांव के रहने वाले थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक ट्रक उल्टे दिशा से आ रही थी और एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही पहले स्थीनय लोग वहां पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। लोगों ने बाया कि ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस उसकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications