गुजरात में पकड़ी गई 49 करोड़ रुपए की पुरानी नोटों की खेप

सूरत। गुजरात में चुनावी समर जोरो पर है, पहले चरण का मतदान हो चुका है, लेकिन इस बीच राजस्व खुफिया निदेशालय ने शनिवार को गुजरात के भरूच में 49 करोड़ रुपए के पुराने नोट जब्त किए हैँ। ये सभी नोट नोटबंदी के बाद बंद 500 और 1000 रुपए के नोट हैं। यह प्रतिबंधित नोट भरूच के जीडीआई इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से बरामद किए गए हैं।

demonetization

जब्त किए गए नोट के बारे में डीआरआई ने एक विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी, जिसमे बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर सूरत डीआरआई के अधिकारियों मने भरूच के जीडीसीआई पनोली क्षेत्र में यमुना बिल्डिंग मैटीरियल के कार्यालय में बरामद किए, कुल 48.91 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि निर्दिष्ट बैंक नोट्स अधिनियम 2017 के नए नियमों के अनुसार कंपनी पर 245 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका गया गया है। डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि नोटबंदी के बाद कालाधन के की यह सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है।

इसे भी पढ़ें- दंगल गर्ल के साथ प्‍लेन में छेड़छाड़ की PHOTOS, पिछली सीट पर बैठकर कर रहा था गंदी हरकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+