मां की हत्या कर पुलिस को किया फोन, बताया कैसे-कैसे मारा

अपनी मां को मारने के बाद पहले तो लक्ष्मण कुछ घंटों तक अपनी मां के शव के साथ बैठा रोता रहा और फिर उसने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली। डिप्रेशन झेल रहे एक शख्स ने पहले तो अपनी बूढ़ी मां को पीट-पीट कर मार डाल और फिर उसके बाद उसने पुलिस को भी फोन करके इसकी खबर कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि वह आए दिन अपनी मां से लड़ता रहता था और इससे पहले भी अपनी मां पर हाथ उठ चुका है। आइए जानते हैं कहां का है ये मामला और उस शख्स ने क्यों मारा अपनी मां को। ये भी पढ़ें- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कहां की है ये घटना?

कहां की है ये घटना?

यह घटना दिल्ली के उत्तम नगर की है। यहां पर रहने वाले एक 48 वर्षीय शख्स लक्ष्मण नायडू ने अपनी बूढ़ी मां को मार दिया। उत्तम नगर के मोहन नगर इलाके में इस शख्स का घर है, जहां पर दोनों के बीच कुछ बहस हुई और फिर उसके पास बाद शख्स ने अपनी मां को मार दिया। महिला का नाम लक्ष्मी था, जिनकी उम्र करीब 76 साल थी। ये भी पढ़ें- प्रेमी को नहीं पता था प्रेमिका का सच, भगा ले जाने के बाद मुसीबत हुई चार गुना

ये थी वजह

ये थी वजह

लक्ष्मण अपनी मां से कह रहा था कि वह फरीदाबाद में रह रहे उसके बड़े भाई के साथ जाकर रहे या फिर किसी ओल्ड एज होम में रहे, लेकिन मां ने इससे साफ इनकार कर दिया। डिप्रेशन झेल रहे उस शख्स ने इसी बात से गुस्सा होकर अपनी मां को मार दिया। लक्ष्मण ने अपनी मां को रबर के एक पाइप से गला घोंट कर मारा था। लक्ष्मी के सिर पर कटे का भी एक गहरा निशान था। ये भी पढ़ें- कभी चुराया था लोगों का पैसा, अभी सड़क किनारे मिली लाश

खुद ही किया पुलिस को फोन

खुद ही किया पुलिस को फोन

अपनी मां को मारने के बाद पहले तो लक्ष्मण कुछ घंटों तक अपनी मां के शव के साथ बैठा रोता रहा और फिर उसने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। 25 अप्रैल को लक्ष्मण ने दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस को फोन किया और कहा कि उसने अम्मा (मां) को मार दिया है और पुलिस से मदद की गुहार करने लगा। जब पुलिस घर पहुंची तो वह शख्स पहली मंजिल पर स्थित घर के बाहर बैठा था। वह खुद ही पुलिस को अपनी मां के शव के पास ले गया। ये भी पढ़ें- VIDEO: क्रूरता की सारी हदें पार! आग से पहले ही मचा गए तांडव

बताया कैसे मारा मां को

बताया कैसे मारा मां को

लक्ष्मण नायडू ने पुलिस को बताया कि पहले उसने अपनी मां के सिर पर ईंट से वार किया। पुलिस को यह ईंट बेड के पास में पड़ी हुई मिली। जब उसकी मां गिर गई और उसका खून बहने लगा तो उसने रबर पाइप से अपनी मां का गला घोंट दिया। जब उसका गुस्सा ठंडा हुआ तो उसने पुलिस को फोन किया। डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने शव को कस्टडी में ले लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। ये भी पढ़ें- दाऊद की मौत की खबर पर बोला छोटा शकील, 'भाई एकदम फिट है'

क्यों चाहता था मां को दूर भेजना?

क्यों चाहता था मां को दूर भेजना?

लक्ष्मण ने अपने पिता की मौत के बाद एक दर्जी का काम करना शुरू किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी नौकरी चली गई। दरअसल, पैसों के अभाव के चलते वह शख्स घर चलाने में असमर्थ था। इसी के चलते वह अपनी मां को कहीं और रहने के लिए कह रहा था। उसने ओल्ड ऐड होम में बुकिंग भी करने की कोशिश की, लेकिन पैसे देने में असमर्थ रहा। ये भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें, इलाहाबाद में उग्र विश्वविद्यालय के छात्रों का उत्पात, जलायी स्कूल और सरकारी बसें

{promotion-urls}

दीपिका पादुकोन की XXX प्रीमियर के दौरान ली गई इन तस्वीरों ने उड़ाए सबके होश

इन तस्वीरों को खूब देख रहे हैं लोग, आप भी देखिए और जानिए आखिर इसमें ऐसा क्या है खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+