तस्वीरों में देखें, इलाहाबाद में उग्र विश्वविद्यालय के छात्रों का उत्पात, जलायी स्कूल और सरकारी बसें
उत्तर प्रदेश स्थित इलाहाबाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की विनाशलीला का पूरा शहर गवाह बना। उग्र छात्रों ने सरकारी बसें तो जलाई हीं, प्राइवेट बसों को भी आग के हवाले कर दीं।
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्रों ने जमकर बवाल किया जिसके चलते पूरा शहर अराजकता की भेंट चढ गया। जगह जगह बमबाजी हुई, पथराव हुआ। छात्रों ने बस व कार में भी आग लगा दी।
घंटो पुलिस के साथ छात्र पत्थराव के साथ भिड़े रहे। पुलिस ने भी हालात नियंत्रित करने के लिये जमकर लाठी भांजी। बड़ी संख्या में छात्र घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिसर से शुरु हुआ बवाल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुआ बवाल थोड़ी ही देर में आस पास के इलाके में भूचाल बन गया और देर रात तक जमकर बवाल चलता रहा। पुलिस ने छात्रसंघअध्यक्ष रोहित मिश्र व की अन्य नेताओ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आधी रात तक गिरफ्तारी का क्रम जारी रहा।

एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा
छात्रों ने प्रोफेसर की कार , स्कूल की बस व सरकारी बस में आग लगाई थी। एसएसपी खुद मोर्चा संभाले हुये थे। कई थानों की पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान हॉस्टलों के बाहर तैनात है। पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

उड़ी कानून का धज्जियां
बवाल करने वालो में अधिकांश केपीयूसी, ताराचंद, हॉलैंड हॉल, एनएन झा समेत सभी हॉस्टलों के छात्र रहे। जिन्होंने सड़क पर उतर कर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ायी। छात्रों ने कमिश्नर आवास के सामने गांधी भवन के पास खड़ी इविवि के प्रोफेसर एके राय की कार में आग लगा दी। पुलिस कमिश्नर आवास की तरफ छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया।

हॉस्टलों के बाहर फोर्स तैनात
एसएसपी के फ्लैग मार्च के दौरान उग्र छात्रों ने सड़क पर खड़ी एक स्कूल बस को भी आग के हवाले कर दिया। दमकलकर्मियों ने कार व बस में लगी आग को बुझाई लेकिन तब तक वह जल गई। आधी रात तक इविवि के आसपास अराजकता का माहौल बना रहा। सभी हॉस्टलों के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications