प्रेमी को नहीं पता था प्रेमिका का सच, भगा ले जाने के बाद मुसीबत हुई चार गुना
इंजीनियरिंग छात्र अपने परिवार वालों से बगावत कर महिला के साथ घर बसाने चला तो वहीं महिला अपने तीन बच्चों को तड़पता छोड़ प्रेमी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने चली गई...
पटना। अंधे प्यार का मामला फिर एक बार सामने आया है जहां तीन बच्चों की मां एक छात्र के संग ही भाग गई। मामला बिहार के बेगुसराय का है जहां एक इंजीनियरिंग के छात्र को तीन बच्चे की मां से प्यार हो गया। इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी। मिस्ड कॉल के बाद इन दोनों में बातचीत बढ़ी और फिर प्यार का इजहार हुआ। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने दीवाने हो गए कि सारे रिश्ते-नाते तोड़ते हुए हमेशा साथ रहने के लिए फरार हो गए। जहां इंजीनियरिंग छात्र अपने परिवार वालों से बगावत कर महिला के साथ घर बसाने चला तो वहीं महिला अपने तीन बच्चों को तड़पता छोड़ प्रेमी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने चली गई।

अजब प्रेम की गजब कहानी
महिला के पहले पति ने नजदीकी थाने में जाकर पत्नी के गायब होने का मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए महिला और उसके प्रेमी को झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की बरामदगी के बाद पूछताछ के दौरान इनकी अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई। जिसे सुन पुलिस भी चकराने लगी क्योंकि महिला के प्रेमी को हकीकत पता ही नहीं थी।

एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई मुसीबत
जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के तेधड़ा की रहने वाली तीन बच्चे की मां को अचानक साल भर पहले एक मिस्ड कॉल आया। वो मिस्ड कॉल पलामू के रहने वाले आशीष के मोबाइल से आया था जो इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। मिस्ड कॉल के जरिए इन दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई। फिर अपने तीन बच्चों को तड़पता छोड़ प्यार में अंधी मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का प्रेमी को यह भी नहीं पता था कि वो पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

अपने बच्चों का भी नहीं आया खयाल
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया की इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र के साथ गिरफ्तार की गई महिला तीन छोटे-छोटे बच्चे की मां है। जिसकी उम्र 11, 9 और 6 वर्ष है। वहीं अपनी मां को देखने जब बच्चे पुलिस स्टेशन पहुंचे तो महिला ने उनसे बात भी नहीं की और बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी के साथ लॉकअप में चली गई। उसका कहना था कि वो अपने प्रेमी को नहीं छोड़ सकती है क्योंकि उसके पति ने उसे आज तक प्यार नहीं दिया। वहीं महिला का प्रेमी छात्र बच्चों को तड़पता देख उन्हें अपने साथ रखने को तैयार हो गया। प्रेमी का कहना था कि 'हम दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती रहती थी लेकिन आज तक हमें ये पता नहीं चला कि हमारी प्रेमिका पहले से शादीशुदा है और इसे बच्चे भी हैं।'

अब मुसीबत गिन रहा है आशिक
महिला और प्रेमी दोनों की बरामदगी के बाद थाने पर दोनों के परिजन जमा हुए और जमकर हंगामा करने लगे जंहा लड़के वाले इस शादी से इनकार कर रहे थे तो महिला के ससुराल वाले बच्चे का हवाला देते हुए वापस घर लौटने की बात कह रहे थे। लेकिन दोनों प्रेमी जोड़े एक दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं थे, फिलहाल इन दोनों को कोर्ट में पेस करने की तैयारी की जा रही है।
{promotion-urls}
मुंबई के इंस्टाग्राम ऑफिस पहुंची कटरीना, चढ़ा सेल्फी का खुमार












Click it and Unblock the Notifications