कोरोना से बिगड़े हालात, पहली बार एक दिन में 400 से ज्यादा मौत, 15968 नए केस

एक दिन में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों और पॉजिटिव मामलों की ये अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है।

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना वायरस के 15968 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 456183 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर 465 लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14476 हो गया है। एक दिन में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों और पॉजिटिव मामलों की ये अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है।

Recommended Video

    Coronavirus India: Coronavirus के मरीजों की संख्या 4.50 लाख के पार, 15968 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में अभी तक कुल 258685 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस फिलहाल 183022 हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि देशभर में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 73,52,911 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 2,15,195 सैंपल टेस्ट पिछले 24 घंटों के भीतर किए गए हैं।

    आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दुनिया का सबसे बड़ा कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है, जो इस हफ्ते से शुरू हो जाए। ये सेंटर दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के एक विशाल परिसर में बनाया गया है। यहां करीब 10,200 कोरोना संक्रमित मरीजों के रहने की व्यवस्था की गई है। ये जगह 22 फुटबॉल मैदान के बराबर है। जिसका नाम सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+