भारत के 45,000 लोग हैं इबोला प्रभावित देशों में

ebola
नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीका से शुरु हुआ इबोला का तांडव अब विश्व के अन्य देशों में पहुंच गया है। अब तक इस जानलेवा वायरस से 923 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस वायरस से अब तक ज्यादातर मौत सिएरा लियोन, लाइबेरिया, गिनी और नाइजेरिया में रिकॉर्ड की गई है।

हालांकि भारत अभी तक इसके प्रभाव से बचा हुआ है लेकिन आपको बता दें, भारत के कुल 44, 700 लोग इबोला प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं। जिनमें से 300 सीआरपीएफ कर्मचारी हैं, जो कि लाइबेरिया में कार्यरत हैं। इबोला वायरस पर बात करते हुए केन्द्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि भारत के कितने लोग अभी अफ्रीका या अन्य इबोला प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं।

  • नाइजीरिया- 40,000
  • लाइबेरिया- 3000 (300 सीआरपीएफ)
  • सिएरा लियोन- 1200
  • रिपब्लिक ऑफ गिनी- 500

पढ़ें क्या होता है इबोला

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो संभव है सारे भारतीय वापस भारत आएं। लेकिन अगर इनमें से एक व्यक्ति भी इबोला से प्रभावित होकर देश आता है तो यह भारत के लिए काफी खतरनाक स्तिथि पैदा कर सकती है। हालांकि सरकार इन सभी लोगों की पूरी जानकारी पर नजर डाल रही है, साथ ही विदेशों से आने जाने वालों पर भी एहतियात के तौर पर सारे आवश्यक जांच कर रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री ने एक बैठक भी की, जिसमें इंमाइग्रशन विभाग, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन, सुरक्षा बल और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अभी तक इबोला के चपेट में किसी भी भारतीय के आने की कोई खबर नहीं है।लेकिन इसके बचाव के लिए लोगों को पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार से इस लाइलाज वायरस का संक्रमण न हो सके। वहीं, सरकार ने सभी सुरक्षा बलों को इस दिशा में सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, छुट्टी में या अन्य कारणों से वापस आने वाले भारतीयों की पूरी तरह से जांच होने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+