कोरोना वायरस का कहर जारी, 24 घंटों में 911 लोगों की मौत और 43393 नए केस

नई दिल्ली, 09 जुलाई। देश में कोरोना के नए मामलों में आज 43,393 की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,459 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 911 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के अभी तक कुल 3,07,52,950 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 2,98,88,284 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो यह संख्या 4,58,727 है, जबकि अभी तक देश में 4,05,939 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में 43 हजार नए केस दर्ज, 911 मरीजों ने तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी
      corona

      कोरोना के खिलाफ टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है, ऐसे में लगातार टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश हो रही है। देश में अभी तक 36,89,91,222 कोरोना की डोज लोगों को दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 40,23,173 वैक्सीन की डोज लोगों की दी गई है। देश में अभी तक आए कुल संक्रमण के मामलों को देखें तो उसमे से सिर्फ 1.49 फीसदी ही एक्टिव केस हैं, जबकि देश में कोरोना से ठीक होने की दर 97.19 फीसदी तक पहुंच गई है। देश में अभी तक 42.70 करोड़ कोरोना के सैंपल की जांच की जा चुकी है।

      कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। देश के अलग-अलग हिस्सों में अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत सामने आई थी, जिसके बाद स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन तक चलानी पड़ गई थी। ऐसे में संभावित कोरोना की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्त स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में स्वास्थय विभाग से जुड़े शीर्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में देशभर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+