कोरोना वायरस ने ली 418 मरीजों की जान, 24 घंटों के भीतर मिले 16922 नए केस
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने की सरकार की कोशिशों के बावजूद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने की सरकार की कोशिशों के बावजूद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 16922 नए मामले सामने आए, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 473105 हो गई। कोरोना वायरस के केसों में एक दिन में यह अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर देशभर में 418 मरीजों की जान कोरोना वायरस के कारण चली गई है। कोरोना वायरस अब तक 14,894 मरीजों की जान ले चुका है।
Recommended Video

अब तक हो चुके हैं 75,60,782 सैंपल टेस्ट
गुरुवार को कोरोना वायरस के आंकड़े जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल 2,71,697 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 1,86,514 बचे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ाई गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि अभी तक देश में कुल 75,60,782 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 2,07,871 सैंपल टेस्ट बीते 24 घंटों के भीतर किए गए हैं।

दिल्ली में 6 जुलाई तक हर घर की स्क्रीनिंग
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बाद कोरोना वायरस अब दिल्ली में कहर मचा रहा है। महामारी के कहर को देखते हुए एक बड़े फैसले के तहत दिल्ली में एक नई योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत अब 6 जुलाई तक घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। पिछले हफ्ते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मीटिंग हुई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। इस प्रक्रिया में सबसे पहले कंटेनमेंट जोन में घर घर की स्क्रीनिंग की जाएगी।

दिल्ली में बन चुके हैं 261 कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 66 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है और इस समय राजधानी में 261 कंटेनमेंट जोन हैं। सरकार की नई प्लानिंग के तहत सबसे पहले कंटेनमेंट जोन को ही टारगेट किया जाएगा और सर्विलांस व कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की मजबूती से निगरानी कर संक्रमण की चेन को तोड़ा जाएगा। इसके अलावा कोविड-19 टास्क फोर्स में अब डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के अलावा, जिला पुलिस आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी, एमसीडी के महामारी विशेषज्ञ और आरोग्य सेतु ऐप को मॉनिटर करने के लिए आईटी विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications