40 साल की हुईं कविता कौशिक, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लिया था ये अहम फैसला

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस एफआईआर में इस्‍पेक्‍टर कविता कौशिक का जन्‍म 15 फरवरी, 1981 को हुआ था। टीवी के FIR में हरियाणवी पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला के करेक्‍टर के रूप में ये एक्‍ट्रेस खूब पॉपुलर हुईं थी। इसी सीर‍ियल से कविता ने अपनी पहचान बनाई और इसके बाद जब 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में आई तो उन्‍होंने एजाज खान को लेकर विवादित बयान दे दिया जिसके बाद हालांकि रूबीना दिलैसे लड़ाई के बाद वह अपनी मर्जी से 'बिग बॉस' के घर को अलविदा कर घर से बाहर निकल गईं थीं।

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया था ये बड़ा फैसला

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किया था ये बड़ा फैसला

'कुटुंब' टीवी सीरियल से अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाली कविता कौशिक ने 2019 में अपने जीवन से जुड़ा बहुत अहम फैसला लिया था। वो अहम फैसला था कि वो कभी मां नहीं बनेगी। कविता कौशिश ने 2017 में रोनित बिश्वास से शादी की और 2019 में जब उन्‍होंने बच्‍चा न पैदा करने का फैसला सुनाया तो काफी सुर्खियां बनीं थी। कविता ने बताया था कि वो ये निर्णय अपने पति की सहमति पर ले रही है।

कविता कौशिक ने बताई थी ये वजह

कविता कौशिक ने बताई थी ये वजह

कविता कौशिक ने मां न बनने के फैसले के पीछे जो वजह बताई थी वो उनकी उम्र थी। तभी उन्‍होंने कहा था अगर 40 साल की उम्र में बच्‍चे पैदा करूंगी जब तक बच्‍चा 20 का होगा, तब तब हम बूढ़े हो जाएंगे. हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे पर इतनी कम उम्र में यह जिम्मेदारी आए। तब कविता कौशिक ने ये भी कहा था कि हम अपने बच्चे को इस भीड़-भाड़ वाले शहर में नहीं पालना चाहते और नहीं चाहते कि वह मुंबई में स्ट्रगल करे।

 इस वजह से हमें बच्चे की जरूरत महसूस नहीं होती

इस वजह से हमें बच्चे की जरूरत महसूस नहीं होती

कविता कौशिक ने तब ये भी कहा था कि वो और उनके पति एक दूसरे को आपस में पेरेन्‍ट की तरह देखते हैं। उन्‍होंने बताया कि रोनित ने अपने बचपन में ही अपने मां-बाप को खो दिया था और मैं भी सिंगल चाइल्ड थी और इसलिए मुझे अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। उन्‍होंने कहा यही कारण है कि अब हम दोनों एक दूसरे के साथ बच्‍चों जैसी जिंदगी बिता रहे है। कविता ने ये कहा था रोनित मेरे पापा बनकर और मैं उनकी मंमी की तरह बर्ताव करते हैं। हमारी जिंदगी में जो कमी है, वो हम एक-दूसरे के लिए पूरा करते हैं और इस वजह से हमें बच्चे की जरूरत महसूस नहीं होती।

कविता कौशिक एफआईआर से हुईं थी खूब पॉपुलर

कविता कौशिक एफआईआर से हुईं थी खूब पॉपुलर

कविता कौशिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो टीवी सीरियल कुटुंब, 'कहानी घर-घर की', 'कुसुम', 'पिया का घर', 'तुम्हारी दिशा' और CID में अभिनय किया था। 'बिग बॉस 14' के अलावा वह रिएलिटी शो 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हाल ही में कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर कुंभ मेले की फोटो शेयर की थी जिसमें वो गंगा स्‍नान करते हुए नजर आई। वहीं कुछ फोटोज में वो अपने पति रोनित के साथ नजर आईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+