केरल में बाढ़, सैकड़ों मौतें, करोड़ों का नुकसान फिर भी दक्षिण भारत में कम हुई बारिश: मौसम विभाग

नई दिल्ली। बाढ़ की वजह से नैसर्गिक सुंदरता के धनी प्रदेश केरल इस वक्त बदहाल, बदसूरत और बेहाल हो चुका है, बावजूद इसके दक्षिण भारत के 40 प्रतिशत से ज्यादा जिलों में कम बारिश हुई है। ये कहना हमारा नहीं बल्कि मौसम विभाग का है, जिसके मुताबिक क्षेत्र के, 125 जिलों में से 54 में कम बारिश हुई है जो कि अनुमान से बहुत कम है।

दक्षिण भारत में सबसे कम तमिलनाडु में बारिश हुई है

दक्षिण भारत में सबसे कम तमिलनाडु में बारिश हुई है

दक्षिण भारत में सबसे कम तमिलनाडु में बारिश हुई है इसके 32 जिलों में 20 में कम बारिश हुई जबकि एक में अत्यंत कम वर्षा दर्ज की गई है। तेलंगाना में 31 जिलों में छह में अनुमान से बहुत कम बारिश हुई है जबकि पुडुचेरी के सभी चार जिलों में बारिश ने लोगों को निराश किया है।

कर्नाटक के 14 जिलों में कम बारिश हुई

कर्नाटक के 14 जिलों में कम बारिश हुई

जबकि कर्नाटक के 14 जिलों में कम बारिश हुई और दो में तो अनुमान से बहुत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व में 27 प्रतिशत कम इसके बाद उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में क्रमश: तीन प्रतिशत और एक प्रतिशत कम बारिश हुई है।

अब दो-तीन दिनों में लोगों को बारिश से राहत मिलेगी

अब दो-तीन दिनों में लोगों को बारिश से राहत मिलेगी

जबकि उत्तर भारत की बात करें तो अब दो-तीन दिनों में लोगों को बारिश से राहत मिलेगी लेकिन 30 अगस्त के आस-पास एक बार फिर से यहां बादल सक्रिय हो सकते हैं। बारिश की वजह से नार्थ इंडिया में लोगों को उमस और गर्मी से निजात मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+