मां के पास सो रही 4 साल की बच्‍ची को उठा ले गया हैवान, रेप के बाद गला दबाया और कुंए में फेंक दी लाश

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सबको सन्‍न कर दिया है। यहां 4 साल की बच्‍ची को अगवा कर उसका रेप किया गया और फिर हत्‍या कर उसकी लाश कुएं में फेंक‍ दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बच्ची को हीरा नगर क्षेत्र में रविवार देर रात अगवा किया गया, जब वह अपने घर में माता-पिता के पास सो रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय नंदू के रूप में हुई है और वो झबुआ का रहने वाला है।

मां के पास सो रही 4 साल की बच्‍ची को उठा ले गया हैवान, रेप के बाद गला दबाया और कुंए में फेंक दी लाश

जानकारी के मुताबिक इंदौर के हीरानगर इलाके में माता-पिता के साथ सो रही करीब 4 साल की बच्ची को रात में आरोपी ने अगवा कर लिया। वॉशरूम जाने के लिए पिता उठे तो बच्ची नहीं दिखी। घरवालों ने बच्‍ची की खोजबीन की और जब वो नहीं मिली तो रात 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए करीब 16 घंटे बाद घर से 200 मीटर की दूरी पर मौजूद एक कुएं में बच्ची की लाश अद्र्धनग्न अवस्था में बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचि वर्धन मिश्रा ने कहा कि जिस तरह आधी रात में बच्ची अपने घर से गायब हुई, उससे पुलिस को समझ आ रहा था कि वारदात में पीड़ित के परिवार के किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

उन्होंने बताया,"मौका-ए-वारदात से जुड़े परिसर में 36 झुग्गियां हैं और वहां कई लोगों का बराबर आना-जाना है। पोस्‍टमार्टम में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आसपास के कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नंदू ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि नशा करने के बाद उसने बच्‍ची को मां के पास से उठाया था। उसने पास के ही खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्‍कार किया। बच्ची रोई तो मुंह व गला दबाया, बेहोशी की स्थिति में लगा कि अब मर जाएगी तो कुएं में फेंककर सो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+