J-K: राजौरी में IED blast, चार सैन्य जवान गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे क्लाल गांव में शुक्रवार दोपहर को एक आइईडी विस्फोट हुआ है, जिसकी चपेट में आने से सेना के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल है, हालांकि सेना ने अभी तक घायलों की पहचान जाहिर नहीं की है, खबर है कि सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर के कमान अस्पताल लाया गया है, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Recommended Video

मीडिया सूत्रों के मुताबिक LOC से सटे कलाल गांव में सेना का एक गश्ती दल गुजर रहा था, इस दौरान सेन के वाहन में सवार चार जवान आइईडी की चपेट में आ गए। इस भीषण विस्फोट में चारों जवानों को गंभीर चोटे आई हैं।
कृष्णाघाटी सेक्टर एलओसी के पास गोलीबारी
तो वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान ने पुंछ जिले में कृष्णाघाटी सेक्टर एलओसी के पास गोलीबारी की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है, आपको बता दें कि साल के पहले दिन भी पाकिस्तान ने पुंछ में फायरिंग कर युद्धविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक जनवरी को एलओसी पर मोर्टार के गोले दागे थे, भारतीय सेना ने तब भी जवाबी कार्रवाई की।
इस बारे में रक्षा प्रवक्ता की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के बुधवार रात करीब नौ बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी, जिसका हमने मुंह तोड़ जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications