चीन के साथ हिंसक झड़प में घायल 4 भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर: सूत्र
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर 15 जून की रात जो हिंसक झड़प हुई थी, उसमे एक कर्नल और दो जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 17 जवान जोकि इस झड़प में घायल हुए थे, उनकी मंगलवार को मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार अभी भी चार जवान जो इस झड़प में घायल हुए थे, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार इन सभी चार जवानों का इलाज चल रहा है, लेकिन इनकी हालत काफी संवेदनशील है और ये नाजुक हालात में हैं।
Recommended Video

1975 के बाद यह पहली बार है कि भारत-चीन के बाद हिंसक घटना सीमा पर हुई है, जिसमे जवानों की जान गई है। सूत्रों के अनुसार 6 जून को दोनों सेनाओं के बीच जो बात हुई उसमे 16 बिहार रेजीमेंड के कर्नल संतोष भी शामिल थे और उन्होंने बातचीत की शुरुआत की थी। बातचीत के दौरान चीन की ओर से बहस उग्र हो गई और चीन के सैनिकों ने भारत के सैनिकों पर पत्थर, डंडों पर लगी लोहे की कील से हमला कर दिया। सूत्र ने बताया कि यह हमला जानलेवा था और यह पूरी तैयारी के साथ, सोच समझकर किया गया था ताकि कर्नल की जान चली जाए।
बता दें कि लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक हमले में भारतीय सेना के जवानों की शहादत से पूरे देश में गुस्सा है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक चीन के भी 43 जवान मारे गए हैं या तो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआत में, भारतीय सेना ने कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक मारे गए। बाद में भारतीय सेना ने बयान में बताया कि 15-16 जून की रात भारत-चीन की झड़प हुई थी, लाइन ऑफ ड्यूटी पर 17 भारतीय टुकड़ियां जख्मी हुई हैं। वहीं, उप-शून्य तापमान में हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जिनकी संख्या 20 है। भारतीय सेना राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Arunachal Pradesh पर चीन की 'नापाक' चाल, 23 जगहों के बदले नाम, भारत ने दिया ऐसा जवाब कि बीजिंग में खलबली -
China: दुनिया की सबसे बड़ी EV Car कंपनी के गैराज में लगी आग, जल गईं सारी कारें! बैटरी में हुआ स्पार्क?- Video -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications