18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रही इस चार माह की बच्‍ची ने कोरोना दी मौत, बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ्‍य होकर लौटी घर

विशाखापट्टनम। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। बड़े-बड़े देश इसके सामने हार मानते दिख रहे हैं वहीं चार माह की बच्‍ची ने इस जानलेवा वायरस को मात दे दिया है। वो कोरोना से संक्रमित थी और 18 दिनों तक वेंटीलेटर पर थी। अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार शाम बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। ऐसे में उसका ठीक होना किसी चमत्‍कार से कम नहीं माना जा रहा।

पहले मां मिली कोरोना पॉजिटिव फिर 4 माह की बेटी को हुआ संक्रमण

पहले मां मिली कोरोना पॉजिटिव फिर 4 माह की बेटी को हुआ संक्रमण

डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर विनय चंद ने बताया, 'ईस्ट गोदावरी की रहने वाली लक्ष्‍मी नामक आदिवासी महिला बीते 19 मई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बाद में डॉक्टरों ने कंफर्म किया कि उसकी चार महीने की बेटी भी संक्रमित हो गई है। बच्ची को 25 मई को विशाखापत्तनम के VIMS अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उसे 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया।' उन्होंने आगे कहा, 'डॉक्टरों ने हाल ही में फिर से बच्ची का कोरोना टेस्ट किया। इस बार रिपोर्ट नेगेटिव आई। हेल्थ चेकअप के बाद शुक्रवार शाम को बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।'

विशाखापट्टनम में कोरोना के मामले

विशाखापट्टनम में कोरोना के मामले

शुक्रवार को विशाखापत्तनम जिले में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए, इस तरह जिले में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 252 तक पहुंच गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से जिले में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से देश की क्‍या है हालत

कोरोना वायरस से देश की क्‍या है हालत

शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 11458 नए केस सामने आए हैं और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 308993 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस के मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8884 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कोरोना के 154330 मरीज ठीक हुए हैं और फिलहाल एक्टिव केस 145779 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+