बिहार: पेड़ से टकराई बस, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 8 जख्मी
पूर्णिया।
बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक यात्री बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि आठ से ज्यादा घायल हो गए। id="toptextpromo">पुलिस
के अनुसार सहरसा से पूर्णिया आ रही यात्री बस के चालक का राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 पर धरहरा गांव के समीप बस से नियंत्रण हट गया, जिससे बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पूर्णिया
के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications