बाढ़ की मार से तहस-नहस हुआ मंडी, देखें तस्वीरें
शिमला। इस समय हिमालय की गोद में बसा शिमला, मंडी प्रकृति की मार सह रहा है, शनिवार को स्थिति उस समय और भयानक हो गई जिस समय यहां बादल फटा जिसके कारण पूरा धर्मपुर कस्बा जलमग्न हो गया। लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आये हैं लेकिन चारों ओर पानी ही पानी है जिसके कारण लोगों को बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों में जाने पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ ने किया हिमाचल को परेशान
केवल लोग ही नहीं जानवर भी बाढ़ के कारण बुरी हालत के शिकार है, हालांकि बचाव कार्य तेजी से जारी है लेकिन फिर भी पूरे इलाके को पटरी में आने पर काफी समय लग जायेगा क्योंकि काफी नुकसान हो चुका है।
मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार को भूस्खलन की एक घटना में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। बचाव कर्मी मकान के मलबे में दबे तीनों लोगों को तलाश करने में जुटे हैं, जिनमें बुजुर्ग दंपति भी शामिल हैं।राजधानी शिमला से 200 किलोमीटर दूर स्थित धरमपुर बस अड्डा भी भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूब चुका है।
देखिये बाढ़ से तहस-नहस हुए मंडी की तस्वीरें..

भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार को भूस्खलन की एक घटना में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए।

भूस्खलन में मकान ढह गया
भारी बारिश के कारण धरमपुर में हुए भूस्खलन में मकान ढह गया।

धर्मपुर कस्बा जलमग्न
यहां बादल फटा जिसके कारण पूरा धर्मपुर कस्बा जलमग्न हो गया।

बचाव कार्य तेजी से जारी
बचाव कार्य तेजी से जारी है लेकिन फिर भी पूरे इलाके को पटरी में आने पर काफी समय लग जायेगा।

धरमपुर बस अड्डा
राजधानी शिमला से 200 किलोमीटर दूर स्थित धरमपुर बस अड्डा भी भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूब चुका है।












Click it and Unblock the Notifications