उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, 4 की मौत, 2 लोग गंभीर
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक कार अपना संतुलन खोकर सड़क किनारे की गहरी खाई में गिर गई। जिस समय एक दुर्घटना हुई, उस समय कार में कुल 6 लोग थे। इन 6 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पलात पहुंचाया गया है।

यह खाई करीब 70 फुट गहरी बताई जा रही है, जिसमें सुबह करीब तीन बजे के आसपास कार गिरी है। जहां पर यह दुर्घटना हुई है, वह जगह अल्मोड़ा जिले के डंपो गांव के नजदीक स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications