3rd Nationwide Sero Survey: देश में 21 फीसदी से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोविड-19 पॉजिटिव

3rd Nationwide Sero Survey: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम हुआ है लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। देशभर से रोजाना 10 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं, हालांकि कोविड-19 मरीजों की रिकवरी दर काफी अच्छी है। गुरुवार को सरकार ने तीसरे देशव्यापी सीरो सर्वेक्षण (Sero survey) के फाइनल रिपोर्ट की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस की चपेट में है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने चिंताजनक आंकड़े जारी किए हैं।

3rd Nationwide Sero Survey More than 21 Percent people in the country have been Kovid-19 positive

ICMR ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 7 दिसंबर, 2020 से 8 जनवरी, 2021 तक किए गए देशव्यापी सीरो सर्वे में शामिल हुई कुल आबादी में से 21.5 फीसदी लोग पहले से ही कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। ऐसे लोगों में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण मिले हैं। सर्वेक्षण के निष्कर्षों को प्रस्तुत करते हुए, ICMR के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा, 28,589 लोगों में से 21.4 प्रतिशत 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं। महानिदेशक के मुताबिक सर्वे में शामिल 10 से 17 साल की उम्र के 25.3 प्रतिशत बच्चों में भी यह बीमारी रह चुकी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना में बंद हुए स्कूल तो टीचर ने अपनी कार को बना दिया क्लासरूम, लोग जज्बे को कर रहे हैं सलाम

डॉ बलराम भार्गव ने बताया कि 19.1 फीसदी ग्रामीण इलाकों की आबादी वायरल के चपेट में आई है, जबकि शहरी स्लम (31.7 फीसदी) और शहरी नॉन-स्लम (26.2 फीसदी) में ज्यादा कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिला है। सर्वे के मुताबिक देश की बुजुर्ग आबादी जो 60 वर्ष से अधिक उम्र की है, सर्वे में शामिल 23.4 फीसदी लोग कोविड-19 से पीड़ित रह चुके हैं। ICMR के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि समान अवधि में 7,171 स्वास्थ्य कर्मियों के ब्लड सैंपल इकट्ठा किए गए और उनमें सीरोप्रेवलेंस 25.7 फीसदी पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+