यूपी-बिहार में 1 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान, पहले वोट फिर दुल्हन

Polling
लखनऊ/पटना। लोकसभा चुनाव के आठवें चरण के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार की सीटों पर अब तक क्रमश: 36 और 35 फीसदी मतदान हो चुका है। यह अपडेट दोपहर डेढ़ बजे तक का है। माना जा रहा है कि यूपी-बिहार में आज 60 से 70 फीसदी तक मतदान हो सकता है, क्योंकि दोपहर तीन बजे के बाद जब सूरज की गर्मी कम होना शुरू होगी तब मतदाताओं की कतारें बढ़ने लगेंगी।

उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे 36 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चरण में 2.52 करोड़ मतदाता 243 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा। सबसे ज्यादा 34 उम्मीदवार अमेठी में तो सबसे कम 10 उम्मीदवार बहराइच सीट पर हैं।

पढ़ें- अमेठी में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

बिहार में निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अपराह्न् एक बजे तक 35 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बिहार में इस चरण में कुल एक करोड़ आठ लाख 63 हजार 901 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनके लिए 10,515 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार अपराह्न् एक बजे तक 35.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र में 40 प्रतिशत जबकि सबसे कम शिवहर संसदीय क्षेत्र में 29 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह से ही अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थी। महिला और युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कुछ मतदान केन्द्रों पर स्थानीय समस्याओं को लेकर मतदान के बहिष्कार की सूचना है।

उधर पालमपुर के पास एक दूल्हा और उसके पिता शादी के बीच से वोट डालने के लिये मतदान केंद्र पहुंचे। इनकी तस्वीर आप ऊपर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+