हल्के कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली लेकिन 33 ट्रेनें लेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरे की धुंध में हल्की कमी आई है लेकिन आज भी 33 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से पीछे चल रही हैं।
नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरे की धुंध में हल्की कमी आई है लेकिन फिर भी ठंडी हवाओं ने सर्दी को कम नहीं होने दिया है। फिलहाल आज भी 33 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से पीछे चल रही हैं।
यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह हल्का कोहरा था लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।
कोहरे और ठंड की मार का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत पर
कोहरे और ठंड की मार का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत के लोगों पर हुआ है। बिहार-यूपी में के कई जिलों में गुरूवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट
यूपी के लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।













Click it and Unblock the Notifications