गुजरात में बाढ़: एक ही परिवार के 17 लोगों की मौत

बनासकांठा में राहत-बचाव टीम ने 33 लोगों के शव निकाला। जिसमें एक ही परिवार के 17 लोग शामिल है।

अहमदाबाद। गुजरात में बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुजरात को कई इलाके बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। नॉर्थ गुजरात में लगातार बारिश ने बाढ़ को विकराल रूप दे दिया है। बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

 33 die, including 17 of family, in the past 48 hrs as floods lash Gujarat

बुधवार को बनासकांठा में राहत-बचाव टीम ने 33 लोगों के शव निकाला। जिसमें एक ही परिवार के 17 लोग शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बनासकांठा के खारिया में एक परिवार के 17 लोगों बाढ़ में फंस गए थे। वक्त पर उन्हें सहायता नहीं मिल सकी और जिसके चलते उन सभी की मौत हो गई। मरने वालों में गांव के 6 भाईयों का परिवार शामिल था। सभी के शव कीचड़ में फंस गए थे। शवों को कीचड़ से निकाला गया।

आपको बता दें कि बाढ़ के चलते सावरमती समेत राज्य की छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के चलते राज्य के 100 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। 488 गांवों में बिजली ठप हो चुकी है। रेल यातायात ठप हो गई है। राहत बचाव दल के मुताबिक पिछले 48 घंटों में यहां बाढ़ के चलते 33 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को मानना है कि बाढ़ के पानी का स्तर घटने के बाद कीचड़ में और शव दबे हो सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+