तेलंगाना चुनाव में ट्रांसजेंडर ने भरा नामांकन, इस पार्टी ने दिया टिकट

हैदराबाद। तेलंगाना में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को 32 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर चंद्रमुखी ने पर्चा दाखिल किया है। चंद्रमुखी ने सीपीएम नीत बहुजन लेफ्ट फ्रंट के टिकट पर घोषमहल सीट पर अपना पर्चा भरा है। चंद्रमुखी का मुकाबला पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश गौड़ और विवादास्पद भाजपा नेता टी. राजा सिंह से होगा।

 32-year-old transgender files nomination papers for Telangana elections

चंद्रमुखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कोई भी पार्टी किन्नर को चुनाव टिकट देने के लिए आगे नहीं आई। लेकिन बीएलएफ ने मुझे टिकट दिया और मैंने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।' उन्होंने कहा कि इन दिनों सिर्फ कुछेक लोग ही सत्ता सुख भोग रहे हैं, लेकिन वह इस स्थिति को बदलना चाहती हैं। मूल रूप से पुरुष रहीं चंद्रमुखी ने 15 साल पहले सेक्स चेंज कराया था और तभी से किन्नरों के साथ रहती हैं।

जब उनसे पूछा गया कि, उन्होंने घोषमहल सीट से ही पर्चा क्यों भरा तो चंद्रमुखी ने कहा, यहां के व्यवसायी समुदाय में अधिकांश उत्तर के हैं और इस समुदाय की महिलाएं किन्नरों की दुर्दशा जानती हैं। उन्होंने कहा कि, अगर में इस चुनाव में जीतती हूं तो बाल श्रम की समस्या पर ध्यान देंगी जो कि इस क्षेत्र की बड़ी समस्याओं में से एक है।

बता दें कि, तेलंगाना में विधानसभा को समय सीमा से आठ महीने पहले ही भंग कर दिया गया था। इसके बाद राज्य में आम चुनाव हो रहे हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए 119 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,584 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव एक ही चरण में होंगे जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+