बिहार: 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की सना को 30 घंटे बाद निकाला गया

बिहार: 10 फीट गहरे बोरवेल में फंसी 3 साल की सना को 28 घंटे बाद निकाला गया

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार शाम से 110 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में फंसी तीन साल की बच्ची सना को निकाल लिया गया है। करीब 30 घंटे बाद बच्ची को निकाला गया है। बच्ची की सेहत ठीक बताई गई है। मंगलवार की शाम समरसेबल के बोरवेल में तीन साल की बच्ची के गिर जाने के बाद प्रशासन उसके रेसक्यू के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा था। बच्ची को निकालने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। घटना मुंगेर के मुर्गीयचक मोहल्ले की है।

खोदा गया 40 फीट का गड्ढा

खोदा गया 40 फीट का गड्ढा

बच्ची को निकालने के लिए बोरवेल के समांतर 40 फीट गड्ढा किया गया है। गड्ढा से सुरंग बनाकर बच्ची को निकाला गगा। मंगलवार की शाम करीब तीन बजे मुंगेर के मुर्गियाचक मोहल्ले में तीन साल की सना खेलते-खेलते बोरवेल के पाइप में गिर गई थी। इसके बाद बोरवेल के अंदर पाइप के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाया गया।

मां का था बुरा हाल

मां का था बुरा हाल

बोरवेल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। उसे खाने के लिए भी चीजें दी जा रही थीं। हादसे के बाद सना की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 3 साल की सना मुंगेर के पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत पापा नचिकेता के साथ ही दो दिन पहले नाना उमेश नंदन साह के घर आई थी। ननिहाल में ही पड़ोसी उदय शंकर प्रसाद के घर हो रहे बोरिंग के लिए खोद गए बोरवेल में गिर गई।

कैमरे के जरिए रखी नजर

कैमरे के जरिए रखी नजर

डीआईजी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि टीम ने 40 फी गड्ढा खोदा और प्रशासन ने बच्ची को बचाने के लिए तेजी से काम किया। डीएम आनंद शर्मा ने कहा, अभी बच्ची की हालत ठीक है, हमें उम्मीद थी कि उस बचाने में हम जरूर कामयाब होंगे। वह बोल भी रही थी और सीसीटीवी के जरिये उस पर नजर रख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+