तंगधार में एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए
श्रीनगर। सोमवार की सुबह भारतीय सेना ने कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। सेना ने एनकांउटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है।

जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों आई बाढ़ का फायदा उठाते हुए कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की कई कोशिशें हो रही हैं। सितंबर से लेकर अब तक सेना की ओर से कई कोशिशों को नाकाम किया गया है।
वहीं दूसरी ओर पाक सेना की ओर जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से फायरिंग हो रही है। पाक सेना ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर और अतंराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कई गांवों को अपना निशाना बनाया है।
कहीं न कहीं शायद पाक फायरिंग की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशों में लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications