महाराष्ट्र के गढ़चिरौल में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

बीती रात सी-60 पुलिस कमांडो की पेट्रोलिंग टीम पर नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट किया, जिसमें तीन कमांडो शहीद हो गए, जबकि चार कमांडो बुरी तरह घायल हुए हैं। नक्सलियों ने पहले से यहां बारुदी सुरंग बिछा रखी थी, जैसे ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची भयानक ब्लास्ट हुआ। पुलिस वाहन के चीथरे उड़ गए।
शहीद जवान राज्य के एंटी नक्सल डिवीजन के स्पेशल एक्शन ग्रुप के हैं। गौरतलब है कि गढ़चिरौली देश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में से है। इससे पहले भी कई बार नक्सली पुलिस टीम को अपना निसाना बना चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications