ONGC के तीन कर्मचारियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने किया अगवा, तलाश में जुटी पुलिस
ONGC के तीन कर्मचारियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने किया अगवा, तलाश में जुटी पुलिस
नई दिल्ली, अप्रैल 21: बड़ी खबर असम के शिवसागर जिले से सामने आई है। यहां ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार की सुबह अगवा कर लिया। अगवा करने की यह घटना शिवसागर जिले के लकवा फील्ड में हुई। बताया जा रहा है कि 2 जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (प्रोडक्शन) और एक जूनियर टेक्नीशियन (प्रोडक्शन) को ओएनजीसी की गाड़ी में ही ले जाया गया। बाद में यह गाड़ी असम-नगालैंड बॉर्डर के जंगल के पास मिली है।

Recommended Video
Assam: ONGC के तीन कर्मचारियों की दिनदहाडे़ Kidnapping, तलाश में जुटी पुलिस | वनइंडिया हिंदी
वहीं, तीनों कर्मचारियों के अगवा करने की सूचना पुलिस विभाग में हड़कंम मच गया। पुलिस ने सभी जगह नाकेबंदी कर दी और तीनों कर्मचारियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी तक 2 जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (प्रोडक्शन) और एक जूनियर टेक्नीशियन (प्रोडक्शन) का कोई पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications