ड्रोन उड़ाकर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल की फोटो ले रहे तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल का सबसे हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले विक्टोरिया मेमोरियल की ड्रोन उड़ाकर तस्वीरें ले रहे 2 महिलाओं समेत तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां 25 मार्च तक के लिए उन्हें हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम ड्यूटी पर तैनात सीआइएसएफ जवानों की नजर आसमान पर उड़ रहे एक ड्रोन पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद ड्रोन उड़ाने वाले व्यक्ति की तलाश शुरु की गई तो फोर्ट विलियम इलाके में तीन चीनी नागरिकों पर संदेह हुआ।

इनमें से एक के हाथ में रिमोट था। सीआइएसएफ ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला की वे विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीरें ले रहे थे। ड्रोन को भी कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद तीनों को हेस्टिंग थाने के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम लियु झिंउओई (पुरुष) तथा शी झेंग और झिंगवांग शियांग (दोनों महिलाएं) बताया। पता चला की तीनों चीनी नागरिक शुक्रवार देर रात मलेशिया के कुआलालंपुर से कोलकाता पहुंचे थे।
रविवार सुबह पुलिस ने तीनों आरोपितों को बैंकशाल अदालत में पेश किया। लियु झिंउओई नामक व्यक्ति ने कोर्ट को बताया कि वह एक पर्यटक है। वह इंडोनेशिया समेत कई देशों में भी ड्रोन उड़ाकर तस्वीरें ले चुका है। लेकिन कोलकाता में पुलिस की अनुमति के बिना ड्रोन के जरिए फोटो नहीं लिया जा सकता इसकी जानकारी उसको नहीं थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने सतर्क किए बिना उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उसने इस मामले में अदालत से क्षमा भी मांगी। इसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपितों को 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलवामा हमले के बाद से ही सतर्क पुलिस ने ड्रोन मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications