छात्रों के विरोध के बावजूद JNU पहुंचे BJP के 3 मुख्यमंत्री
नई
दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में मंगलवार को बीजेपी शासित प्रदेश के तीन मुख्यमंत्री पहुंचे। छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जेएनयू कैंपस पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों से बाचतीच की और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मणिपुर के मुख्यमंत्री ए बीरेन सिंह जेएनयू कैंपस पहुंचें, लेकिन उन्हें यहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा। तीनों मुख्यमंत्रियों को जेएनयू के गेट पर ही छात्रों का विरोध झेलना पड़ा.
हैरानी
की बात तो ये थी कि विरोध करने वाले विद्यार्थियों में पूर्वोतर के छात्र भी शामिल थे। छात्रों का गुट कोयना हॉस्टल के गेट पर जमा था। भारी विरोध के बीच तीनों मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में शामिल असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि एबीवीपी देशभक्त संगठन है जो विकास के लिए काम करता है। छात्र उन के भाषण के बीच ही खड़े होकर बोलने लगे।











Click it and Unblock the Notifications