राम मंदिर का समर्थन करने वाले वसीम रिजवी की हत्या की साजिश में दाउद के 3 गुर्गे गिरफ्तार

राम मंदिर के समर्थन में बयान देने वाले

Recommended Video

    Ram Mandir Supporter Wasim Rizvi के जान का दुश्मन बना Dawood, 3 गुर्गे Arrest | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दाउद इब्राहिम गैंग के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को मारने का षड़यंत्र रच रहे थे। तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीनों ने पूछताछ में बताया कि वो देश के सांप्रदायिक माहौल को खराब करना चाहते थे। तीनों की गिरफ्तारी की जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी ने दी है। बता दें कि इसी साल जनवरी में रिजवी ने यूपी पुलिस के समक्ष FIR दर्ज कराई थी जब उन्हें कथित तौर पर एक व्यक्ति की फोन कॉल आई थी जो खुद को इब्राहिम के सहयोगी होने का दावा कर रहा था। उनके परिवार को भी धमकी दी गई थी।

    धार्मिक फसाद फैलने की वजह मदरसे ...

    धार्मिक फसाद फैलने की वजह मदरसे ...

    गौरतलब है कि अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बीते दिनों कहा था कि धार्मिक फसाद फैलने की वजह मदरसे हैं। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल समेत भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे मदरसे कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहे हैं।

    कहा था कि ...

    कहा था कि ...

    उन्होंने कहा था कि दारुल उलूम और मदरसों में संदिग्ध विदेशी कट्टरपंथी पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा कुछ विदेशी छात्र बनकर भी रह रहे हैं। रिजवी ने दावा किया था कि दारुल उलुम देवबंद में एक बांग्लादेशी नागरिक अपनी असली पहचान छिपाकर भारतीय पहचान के साथ रह रहा है। रिजवी का दावा है कि यह विदेशी शख्स भारत में खुलेआम इस्लामिक मूवमेंट चला रहा है।

    राम मंदिर पर राहुल गांधी को लिखी थी चिट्ठी

    राम मंदिर पर राहुल गांधी को लिखी थी चिट्ठी

    वहीं 18 मार्च को वसीम रिजवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में मस्जिद बनाने को लेकर प्रस्ताव लाने को कहा था। रिजवी ने कहा था कि राहुल गांधी को चाहिए कि वो अपनी देश भक्ति, श्री राम भक्ति का परिचय दें,और कांग्रेस की तरफ से भारत सरकार के सामने श्री राम मंदिर का निर्माण राम जन्म भूमि पर और मस्जिद ए अमन लखनऊ में बनने के लिए कानून बनाये जाने और उसका समर्थन किये जाने के लिए प्रस्ताव रखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+