ओडिशा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का करेगा आयोजन

Odisha News: ओडिशा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा। क्योंकि दृश्यों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाने का इससे बेहतर तरीका कुछ नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव के दूसरे संस्करण के लिए आवेदन की एंट्री खुली हैं, जिसको जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2023 है।

महोत्सव का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और राज्य में सड़क सुरक्षा सहयोग में बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देना है। ओडिशा के साथ-साथ पूरे देश में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे संबंधित मौतों को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Odisha News

महोत्सव के शुभारंभ समारोह में बोलते हुए वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री तुकुनी साहू, जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने कहा कि "प्रत्येक जीवन अनमोल है। सड़क सुरक्षा हमारी सरकार के लिए एक उच्च प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाने के लिए लघु फिल्में संचार का एक प्रभावी साधन हो सकती हैं।''

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने इवेंट को संबोधित करते हुए कहा, "एक समाज के रूप में, हम सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों के प्रति असंवेदनशील हो गए हैं। सड़क दुर्घटनाएं और उनसे होने वाली मौतें धीमे रक्तस्राव की तरह हैं। कई सड़क दुर्घटनाओं का मूल कारण ओवरस्पीडिंग है। सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर कुछ अलग कर सकते हैं।"

विजेताओं का चयन फिल्म उद्योग के पेशेवरों और गैर-उद्योग पेशेवरों, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के एक निर्णायक पैनल द्वारा किया जाएगा। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान महोत्सव के जूरी सदस्यों का परिचय कराया गया, जिनमें अर्चिता साहू फिल्म अभिनेता और मॉडल, अरुण बोथरा शामिल थे।

बता दें कि ओडिशा ने 2022 में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव के पहले संस्करण का आयोजन किया, जो देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम था। यह उत्सव आशाओं से परे, अत्यधिक सफल रहा। 8 राज्यों से 6 भाषाओं में कुल 230 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट समिति द्वारा इसकी सराहना की गई और इसे सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं में से एक माना गया।

फिल्म निर्माता अपनी प्रविष्टि गूगल ड्राइव या वी ट्रांसफर लिंक के माध्यम से Roadsafety shortfilms@gmail .com पर मेल कर सकते हैं। सभी विवरण http://odishtransport.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। फिल्म स्क्रीनिंग बेरहामपुर (01.12.2023), संबलपुर (04.12.2023) और अंगुल (07.12.2023) में आयोजित की जाएगी। महोत्सव का भव्य समापन 12.12.2023 को भुवनेश्वर में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+