कश्मीर में एक बार फिर से बहाल हुई 2G मोबाइल इंटरनेट सर्विस
नई दिल्ली। कश्मीर में एक बार फिर से मोबाइल सर्विस बहाल कर दी गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर में एहतियात के तौर पर मोबाइल फोन सेवाओं को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया है। अब एके फिर से शुरू कर दिया गया है। कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद घाटी में 2G सर्विस शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा घाटी में मोबाइल फोन सेवाएं और 2जी सेवाएं शुरू कर दी गई है। कश्मीर घाटी में साल 2005 के बाद से ही हर साल सुरक्षा ड्रिल के तहत गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद कर दिया जाता है। दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल फोन के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था। इसी के बाद से ये कदम उठाया जाता है। घाटी में सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए इंटरनेट सेवा 25 जनवरी शाम 6 बजे से 26 जनवरी शाम 6 बजे तक के लिए बंद की गई है। वहीं जबकि वाइस कॉलिंस के साथ-साथ SMS को 26 जनवरी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए बंद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications