असम: सड़क हादसे में 13 बच्चों सहित 29 लोगों की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दर्दनाक हादसा सोरभोग पुलिस थाना अंतर्गत दोहोलापारा में हुआ। पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे ट्रक ने एक के पीछे एक आ रही मिनी बसों में से एक बस को टक्कर मारी जिसके बाद वह बस दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों बसें पलट गयी और मौके पर ही 28 लोगों की मौत हो गयी।
एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोग अपने परिजनों के साथ दो मिनी बसों से धुबरी जिले के खोलखोली से काम करने के लिए कामरूप जिले के रांगिया में दो ईंट भट्ठी में जा रहे थे।
घायलों को बारपेटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बोंगाइगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घायलों में 4 लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications