Operation Ajay: इजरायल से 286 भारतीय और 18 नेपाली नागरिकों को लेकर पांचवीं फ्लाइट पहुंची दिल्ली
Operation Ajay: इजरायल से अब तक ऑपरेशन अजय के तहत एक हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है। इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध में फंसे भारतीय धीरे-धीरे स्वदेश लौट रहे हैं। ऑपरेशन अजय के तहत भारतीय लोगों को निकाल जा रहा है। इस बीच मंगलवार देर रात इजराइल से 286 भारतीय और 18 नेपाली नागरिकों को लेकर पांचवीं फ्लाइट दिल्ली पहुंची। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने किया लोगों का स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि जहां भी भारतीय फंसे हैं, हमारी प्राथमिकता उन्हें वापस लाना है। हमने ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी को सफलतापूर्वक चलाया है। अब ऑपरेशन अजय के तहत हम लोगों को इजराइल से वापस ला रहे हैं। यह पांचवीं उड़ान है। हमने अब तक 1180 लोगों को इजरायल से सफलतापूर्क भारत लाया है। अपने नागरिकों को इजरायल से लाने वाला पहला देश भारत है। इसके अलावा हम अपने पड़ोसी देश (नेपाल) के लोगों को भी ला रहे हैं।

इजराइल से लौटे भारतीय नागरिक विशाल ने कहा कि मैं हाइफा, इजराइल से आ रहा हूं। हमें विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना था। भारत सरकार ने हमारी बहुत मदद की है, हम दूतावास के आभारी हैं। इज़राइल से लौटे भारतीय नागरिक रमेश ने कहा कि हम अभी इजराइल से लौटे हैं। भारतीय दूतावास द्वारा प्रदान की गई सुविधाएं बहुत अच्छी थीं। हमें इज़राइल में भारतीय दूतावास से बहुत मदद मिली।
इजराइल से लौटीं नेपाली नागरिक अंबिका ने कहा कि इजरायल में स्थिति खतरनाक है। हम डरे हुए थे, विस्फोट हो रहे थे। हमें वापस लाने के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं। कई नेपाली नागरिक अभी भी इजराइल में फंसे हुए हैं।
Recommended Video
भारत में नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा ने कहा कि हम नेपाली नागरिकों को तेल अवीव से दिल्ली वापस लाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वे यहां सुरक्षित पहुंच गए हैं। नेपाली नागरिकों को निकालने के लिए नेपाल से भी फ्लाइट भेजी जा रही हैं। इजराइल में लगभग 4500 नेपाली हैं, जिनमें से 400 को निकाल लिया गया है। नेपाल सरकार उन्हें वापस लाने के लिए काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications