बंगाल के 2 जिलों में इस हफ्ते 28 शिशुओं की मौत

इस पर मालदा मेडिकल कालेज के अधीक्षक अब्दुल राशिद का कहना है कि "अस्पताल में लाए गए सात शिशुओं की पिछले 24 घंटों के दौरान मौत हुई। सभी शिशुओं की आयु एक वर्ष से कम थी। इन मौतों के साथ ही बुधवार को शिशु मृत्यु का यह आंकड़ा 11 तक पहुंच गया।"
अब्दुल राशिद और बीएसएमसी के चिकित्सा अधीक्षक पंचानन कुंडू दोनों के अनुसार अधिकांश बच्चों का वजन कम था और सभी की हालत नाजुक थी। इन आंकड़ों में बुधवार रात जन्मे तीन बच्चों की मृत्यु भी शामिल है। उनका वजन भी कम था। कुंडू ने इस आरोप का खंडन किया कि दुर्गापूजा में अधिकांश कर्मचारियों के छुट्टी पर चले जाने के कारण अस्पताल में भर्ती बच्चों की मौत हुई। पिछले साल मालदा के अस्पताल में 200 से अधिक शिशुओं की मौत हुई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अबू हासेम खान चौधरी ने मालदा के सरकारी अस्पताल का दौरा करने के बाद आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत केंद्र सरकार की ओर से दी गई राशि का सदुपयोग नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications