महाराष्‍ट्र: गहरी खाई में गिरी बस, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

27 dead as bus plunges into valley in Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक बस के गुरुवार सुबह मालशेज घाट में 400 फुट गहरे खड्ड में गिरने से कम से कम 27 लोग मारे गए और 18 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा ड्राइवर का बस से नियंत्रण खत्म होने के चलते हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। बताया गया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) से संबंधित ठाणे-अहमदनगर बस सड़क से फिसली और गहरे खड्ड में जा गिरी। ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घाट रोड पर पहाड़ी ढलान पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसके चलते बस 45 सवारियों सहित गहरे खड्ड में जा गिरी।

ठाणे और पुणे के स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने हादसा पीड़ितों को बचाने का कार्य किया। पहाड़ी ढलानों के चलते बचाव कार्य में दिक्कत पेश आई। पुलिस ने कहा कि कुछ घायलों को मुर्बाद और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+