26 साल की महिला का अबुु सलेम पर आया दिल, ऐसी और भी हैं दिवानी..

नई दिल्ली। आज एक बार फिर से जेल में बंद गैंगस्टर अबु सलेम मीडिया में छाये हुए हैं। वजह है एक 26 साल की महिला...जिसका दिल अबु सलेम पर आया है और इसलिए उसने टाडा अदालत में आवेदन दायर करके सलेम से शादी की इजाजत मांगी है। आपको बता दें कि गैंगस्टर अबु सलेम वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में आरोपी पाये जाने के कारण इस समय जेल में बंद हैं।

अबु पर आया था मोनिका का दिल

वैसे इस बात पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि हसीनाओं का दिल अक्सर गैंगस्टर पर आता रहता है। खुद अबु सलेम के इश्क में अभिनेत्री मोनिका बेदी गिरफ्तार हो चुकी हैं। अबु के प्यार में पागल मोनिका ने ना केवल अपना करियर तबाह किया बल्कि अपनी जान को भी दांव पर लगा दिया था फिलहाल अब मोनिका और अबू दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

आईये आपको बताते हैं कि अबू सलेम की स्टोरी की तरह और भी बहुत सारी कहानियां हैं जिन पर हसीनाओं ने दिया माफियाओं को दिल..

मंदाकिनी-दाऊद इब्राहिम

मंदाकिनी-दाऊद इब्राहिम

राजकपूर की खोज हॉट और सेक्सी अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपनी पहली फिल्म राम तेरी गंगा मैली.. से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी लेकिन उन दर्शकों में से एक था अंडरवर्ल्ड का डॉन दाऊद इब्राहिम। जिनका दिल इस कदर मंदाकिनी पर आया कि वो उन्हें अपने साथ पहले पाकिस्तान फिर दुबई लेकर चला गया। मंदाकिनी का फिल्मी करियर डूबा अलग वहीं दूसरी ओर उन्हें अंडरवर्ल्ड के साथी की महबूबा होने का कंलक भी सहना पड़ा। लंबे अरसे तक मंदाकिनी मीडिया से दूर रहीं। काफी दिनों बाद सुना गया कि मंदाकिनी ने दाऊद को छोड़कर Buddhist से शादी कर ली।

मोनिका बेदी-अबु सलेम

मोनिका बेदी-अबु सलेम

बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना ने भी हिंदी फिल्मों में जब प्रवेश किया था तो लगा था कि यह लंबी पारी खेलेंगी लेकिन अचानक से यह फिल्मों से गायब हो गयीं और एक दिन खबर आयी कि यह अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की माशूका हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन साल की सजा काटने के बाद मोनिका आखिरकार इस झमेले से बाहर आयीं। अबु सलेम आज भी जेल में हैं। जबकि मोनिका का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में आगे निकल गयी हैं। खैर मोनिका आज कल टीवी शो में व्यस्त हैं।

ममता कुलकर्णी- विक्की गोस्वामी

ममता कुलकर्णी- विक्की गोस्वामी

ममता कुलकर्णी ने एक ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी से शादी कर ली है और दुबई में रह रही हैं। इस ड्रग्स तस्कर का नाम विक्की गोस्वामी है जिसे कि 1997 में दुबई में पुलिस ने मैनड्रैक्स की तस्करी करने के दौरान पकड़ा था। उसे उम्र कैद की सजा हुई थी।

वीना मलिक और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते

वीना मलिक और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते

पाकिस्तानी आइटम गर्ल वीना मलिक के भी काफी करीबी रिश्ते माफियाओं से रहे हैं, मैच फिक्सिंग से लेकर फिल्मी दुनिय तक में वीना का नाम कई माफियाओं से जुड़ चुका है लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है वो आज तक साबित नहीं पायी।

अबू सलेम से शादी

अबू सलेम से शादी

हालांकि अभी तक गैंगस्टर और फिल्मी हसीनाओं के प्रेम के किस्से सुनने को मिलते रहे हैं, ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी आम लड़की का दिल गैंगस्टर पर आया है। खबर है कि 26 साल की एक महिला ने टाडा अदालत में आवेदन दायर करके अबू सलेम से शादी की इजाजत मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+